24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDumriगिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान...

गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की बैठक में अधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की बैठक हुई. उपायुक्त ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना और समन्वय के महत्व पर बल दिया.
बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जुड़ी सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, जन आरोग्य योजना, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, छात्रावासों का निर्माण, समग्र शिक्षा अभियान, पोषण वाटिका, भारत नेट, कौशल विकास, कृषि तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की योजनाओं सहित राज्य की योजनाओं को उन गांवों में उचित क्रियान्वयन किया जाए.

जनजातीय समाज के उत्थान पर डीसी ने दिया जोर

बैठक के दौरान डीसी ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना तथा सामाजिक-आर्थिक मानकों को ऊपर उठाना है। यह अभियान समुदायों को जनजातीय गांवों के उत्थान के लिए समर्पित सरकारी योजनाओं के बारे में प्रमुख रूप से जानकारी देना शामिल है.

बैठक में ये लोग थे शामिल

बैठक में मुख्य रूप से निदेशक, डीआरडीए, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी प्रबंधक BSNL, जिला परियोजना पदाधिकारी, UID समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading