हज़ारीबाग़ – भारतीय जनता पार्टी के हज़ारीबाग़ सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप प्रसाद को दो महत्वपूर्ण विधानसभा समितियों में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदीप प्रसाद को युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति और आवास समिति का सदस्य बनाया गया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को प्राप्त करने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता में उत्सव का माहौल है। सभी ने विधायक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके नेतृत्व में हज़ारीबाग़ के विकास और प्रगति की नई संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।
इस उपलब्धि पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की मैं झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो और पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया। यह जिम्मेदारी मेरे लिए गौरव और चुनौती दोनों है। मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास, युवा कल्याण और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करूंगा।
प्रदीप प्रसाद के अनुभव और सक्रिय राजनीतिक जीवन को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे हज़ारीबाग़ क्षेत्र को न केवल विकास की गति मिलेगी, बल्कि युवा, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं का द्वार खुलेगा।
युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का मुख्य उद्देश्य राज्य में युवा सशक्तिकरण, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देना है। वहीं, आवास समिति का कार्य आवास योजनाओं के क्रियान्वयन और आवास विकास से संबंधित नीतियों को मजबूत करना है।
कार्यकर्ताओं का उत्साह
इस खबर के बाद क्षेत्र में जश्न जैसा माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूलों का गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई है।
News – Vijay Chaudhary
MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹328.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Malgudi Silk Ajrak Printed Saree |saree for Women | Saree | New Sari | Latest Saree
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece_freesize
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







