26.1 C
Ranchi
Monday, April 21, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariश्रीरामजी के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तुमांग धमधमियां में महिलाओं...

श्रीरामजी के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तुमांग धमधमियां में महिलाओं के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

खलारी। अयोध्याधाम में नवनिर्मित राम मन्दिर में भगवान श्रीरामजी के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर तुमांग धमधमियां में महिलाओं के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समस्त ग्राम वासियों से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन दीपावली मनाने का भाग्रह किया गया। साथ ही बताया गया कि 22 जनवरी  को धमधमिया मंदिर में पूजा अर्चना महाआरती, कीर्तन एवं पाठ का आयोजन किया गया है और अंत में प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। वहीं सभी ग्राम वासियों से आग्रह किया गया कि आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और उत्सव मनाएं। इस कार्यक्रम में शिवकुमार चौधरी, भोलानाथ चौहान, संतोष महली, प्रदीप कुमार सिंह, पयहारी भगत, शंकर भगत, शशी पाण्डेय, अमित कुमार दुबे, अमित कुमार चौधरी, दिव्या कुमारी, पुष्पा विश्वकर्मा, रीता देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, श्वेता, रीता, माया पाण्डेय, सीमा पाण्डेय, फुलवा देवी, रेणु देवी, भारती देवी, मालती देवी, मीना देवी, रेशमी, सुमित्रा समेत सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments