32.1 C
Ranchi
Monday, April 21, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह जमुआ थाना क्षेत्र के गोलोडीह मे पड़ोसियों मे लड़ाई

गिरिडीह जमुआ थाना क्षेत्र के गोलोडीह मे पड़ोसियों मे लड़ाई

गिरिडीह जमुआ थाना क्षेत्र के गोलोडीह निवासी रोहित राय व उनकी बहन डोली कुमारी को बगल के लोगों ने रविवार को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि घायल रोहित राय के बगल में रहने वाले भुवनेश्वर राय अभद्र गालियां दे रहा था। जब मना करने गया तो रोहित के साथ मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने आई इनकी बहन डोली कुमारी के साथ भी मार पीट किया गया। इस क्रम में दोनो भाई बहन घायल हो गए। आस पास के लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया। यहां ईलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जंहा इलाज चल रहा है। मारपीट करने वालों में भुवनेश्वर राय, मिथिलेश राय ,लोकेश राय,ममता देवी, संगीत देवी ,अनिशा कुमारी आदि लोग शामिल थे।

News – Naresh Sharma

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments