24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी बीडीओ एवं सीओ सपरिवार केज कल्चर का भ्रमण किया

खलारी बीडीओ एवं सीओ सपरिवार केज कल्चर का भ्रमण किया

खलारी। खलारी प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार तथा अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्य सपरिवार रविवार को नौ नम्बर स्थित केज कल्चर का भ्रमण किया। दोनो पदाधिकारी सपरिवार निजी भ्रमण पर केज कल्चर के तहत मछली पालन देखा और जानकारी ली। समिति के अध्यक्ष बालेश्वर गंझु ने केज कल्चर के तहत मछली पालन की  जानकारी दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा केज कल्चर के तहत मछली पालन बहुत ही सराहनीय है।

 

 

 

 

 

केज कल्चर की तारीफ करते हुए कहा कि यहां भ्रमण कर बहुत अच्छा लगा है। इस मौके पर समिति के मत्स्यजीवी समिति के अध्यक्ष बालेश्वर गंझु, अरनुस कंदीर, सरजू तुरी,राजू लोहरा,रामप्रसाद गंझु, दुर्गा उरांव, दीपक गंझु, प्रेम भोगता, विनय सिंह,विश्वनाथ मुंडा आदि मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments