27.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariडीएवी खलारी में मनी महात्मा एन डी ग्रोवर की पुण्यतिथि

डीएवी खलारी में मनी महात्मा एन डी ग्रोवर की पुण्यतिथि

खलारी/डकरा। डीएवी स्कूल खलारी में मंगलवार को बिहार झारखंड में शिक्षा का अलख जगाने वाले महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष सभा में प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने सभी शिक्षकों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभी शिक्षकों ने भी महात्मा ग्रोवर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि एनडी ग्रोवर वास्तव में महात्मा थे। वे सादा जीवन एवं उच्च विचारों को जीते थे। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडीसा आदि राज्यों में 200 से अधिक  डीएवी स्कूल खोलकर उन्होंने यहाँ शिक्षा के प्रचार प्रसार में माहिती भूमिका निभाई। वे आदिवासियों को मुफ्त एवं सस्ती शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहते थे। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments