28.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariसम्यक ज्ञान निकेतन ट्रस्ट की बैठक हुई, ट्रस्ट का हुआ पंजीयन

सम्यक ज्ञान निकेतन ट्रस्ट की बैठक हुई, ट्रस्ट का हुआ पंजीयन

खलारी/डकरा। सम्यक ज्ञान निकेतन ट्रस्ट की बैठक साईंनगर बुकबुका पंचायत में बुधवार को मनोज भुईयां की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन गणेश भुईयां ने किया। बैठक में सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की धर्मपत्नी माता रामाबाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मनोज भुईयां ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग तथा डॉ.अमर कुमार चौधरी के नेतृत्व में सम्यक ज्ञान निकेतन ट्रस्ट का पंजीयन करा लिया गया है, पंजीयन नम्बर 2024/आरएएनआर/बीके4/38 है। वहीं सचिव गणेश भुईयां ने कहा कि सम्यक ज्ञान निकेतन ट्रस्ट के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विस्थापन की समस्या, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक विकास के लिए जनसहयोग से रचनात्मक कार्य किया जाएगा। साथ ही ट्रस्ट में सदस्यों को जोड़ा जाएगा तथा जिला स्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय कमिटी का भी गठन किया जाएगा। शंभुनाथ गंझू ने कहा कि सम्यक ज्ञान निकेतन कोयलांचल में नफरत रूपी नदी के उपर प्रेम का सेतु बनाने का काम करेगा। जिसमें सभी जाति धर्म का सहयोग होगा। बैठक में मनोज भुईयां, गणेश भुईयां, शंभुनाथ गंझू, मनीष भुईयां, दीलिप तुरी, रमेश गंझू, श्यामजी महतो, विजय गंझू, चामू तुरी, रवीन्द्रनाथ चौधरी, देव मुंडा, अशोक राम, जितेन्द्र सिंह, भोला राम, सुरेन्द्र राम, रेशमी मुंडा, संगीता खलखो, संध्या देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments