30.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी के नये थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया

खलारी के नये थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया

खलारी। खलारी थाना परिसर में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर निवर्तमान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फरीद आलम को विदाई दी गई। साथ ही नये थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह का पदभार ग्रहण करने के बाद स्वागत किया गया। कार्यक्रम में खलारी के सभी राजनैतिक दलों के लोग, व्यवसायिक संघ के सदस्य, सामाजिक संगठनों, धार्मिक कमेटी के लोग सहित खलारी कोयलांचल के प्रबुद्ध लोगों द्वारा बारी-बारी से नये थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह व निवर्तमान थाना प्रभारी फरीद आलम को बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर निवर्तमान थाना प्रभारी फरीद आलम ने कहा कि खलारी में उन्हे हमेशा सभी का सहयोग मिला। वहीं नये थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने आशा जताया कि जिस तरह से पुर्व में भी खलारी पुलिस को खलारीवासियों का सहयोग मिलते आया है आगे भी मिलेगा। साथ ही उपस्थित अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ.इरशाद, कांग्रेस झारखण्ड प्रदेश लेबर सेल महासचिव राजन सिंह राजा, शत्रुंजय सिंह, सुशील अग्रवाल, रतन मिश्रा, राजेश सिंह मिंटु, रंजन सिंह बिट्टु, विक्की सिंह, डालसा सदस्य मुन्नु शर्मा, विकास दुबे, कार्तिक पाण्डेय, आनंद सिंह, कृष्णा चौहान, गुड्डु सिंह, अभिषेक चौहान, राजेन्द्र चौहान, मो.अब्बास, अरविंद कुमार, इस्माइल अंसारी, नसीम आलम, वसीम आलम, बाबु खान, अरशद अंसारी, चांद अंसारी, गौतम यादव, महफुज अंसारी, साबीर अंसारी, मनोज यादव, भोला यादव, सुरेन्द्र यादव सहित सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, खलारी व्यवसायी संघ के लोग आदि उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments