30.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariबमने पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान चलाया

बमने पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान चलाया

डकरा। खलारी प्रखंड के बमने पंचायत में  कार्यक्रम प्रभारी शिवकुमार चौधरी के नेतृत्व में गांव चलो अभियान को किया गया। अभियान के तहत बमने पंचायत के बूथ संख्या 58, 59 और 60 में सभी बूथ अध्यक्षों से मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में प्रमुखता से बताया। इस दौरान लोगों से आने वाने लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने और नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी शिवकुमार चौधरी के अलावा प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश महतो, बबलू महतो, फुलेश्वर महतो, विकास लोहरा, अमन लोहरा, गणेश महतो, सामू साव, सुनैना देवी, बुधनी देवी आदि मौजूद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments