24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariगांव चलो अभियान के तहत मोदी सरकार के दस साल की बताई...

गांव चलो अभियान के तहत मोदी सरकार के दस साल की बताई गई उपलब्धियां।

खलारी : खलारी प्रखंड के बूथ नम्बर 56,57 के गांव चलो अभियान के प्रभारी अनिल कुमार गंझू और शशि प्रसाद साहू ने पुरनी राय में प्रवास किया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष रामेश्वर महतो एवं सौखी महतो से मिलकर बूथ समिति का सत्यापन किया गया । इसके अतिरिक्त नए सदस्यों को जोड़ा और लाभुक समिति से भी मिला गया। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गांव के टोलों मुहल्लों में घूम घूम कर बताया। नमो एप की जानकारी देते हुए उनसे एप डाउनलोड कराया गया। साथ ही खिलाड़ी,शिक्षक एवं सहिया से मिलकर इस प्रवास के दौरान लोगों की उपलब्धियों को जानने का प्रयास किया गया। ‘अबकी बार फिर से मोदी सरकार’ के नारे को लेकर दीवार लेखन भी किया गया । इस मौके पर मंडल संयोजक रामसूरत यादव,मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा,विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थें।

News – Kumar Prakash.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments