24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह में कलशयात्रा के साथ माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू,...

गिरिडीह में कलशयात्रा के साथ माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, 25 फरवरी को भंडारे के साथ समापन होगा

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित महादेव तालाब रोड, तड़िया दुर्गा मंडप में गुरुवार को पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। भव्य कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवतियां पीला वस्त्र धारण कर सर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा गिरिडीह शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए बरगंडा नया पुल पहुंची, जहां से जल लेकर महिलाएं और युवतियां वापस महादेव तालाब रोड तड़िया दुर्गा मंडप पहुंची।

 

 

 

 

 

 

 

दिनेश यादव ने दी कार्यक्रमों की जानकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए दुर्गा मंडप समिति के सदस्य कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव और गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव, पूजा समिति अध्यक्ष अशोक यादव ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 21 फरवरी को कलश यात्रा और वेदी पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। दूसरे दिन 22 फरवरी और तीसरे 23 फरवरी को चंडी पाठ और संध्या को भद्रा आरती होगी। वहीं 24 फरवरी को चौथे दिन चंडी पाठ के बाद प्राण प्रतिष्ठा पिंडी हवन और कन्या पूजा एवं आरती का कार्यक्रम संपन्न होगा। अंतिम दिन 25 फरवरी को भव्य भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा का समापन होगा। इस पूजा-अर्चना में विकास यादव, गुड्डू यादव, धीरन, विक्की ठठेरा, संतोष ठठेरा, रत्न ठठेरा, राजन ठठेरा, चंदन सिंह, रीतेश सिंह, रत्न सिंह आदि भक्तजन उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments