24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghहज़ारीबाग़ में मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर और संतोषी माता मंदिर में प्राण...

हज़ारीबाग़ में मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर और संतोषी माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का शानदार आयोजन

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह माँगा शहर की सुख शांति एवम् समृद्धि का आशीर्वाद।

हज़ारीबाग़ – शहर के खिरगाँव में नवनिर्मित मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर एवम् जयप्रभा नगर के संतोषी माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का अयोजन किया गया। अनुष्ठान के दौरान शहर के जाने माने समाजसेवी और कांग्रेस नेता श्री रमाकान्त सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह उपस्थित हुए। जहां पूजा कमेटी के सदस्यों ने गुलदस्ते और भगवा वस्त्र से उनका स्वागत किया ।

 

 

 

 

 

 

 

प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में नित्य के पूजन, हवन और पारायण के साथ पूजा प्रक्रिया हुई जो शाम तक जारी रही।
जहां मुन्ना सिंह और उनके समर्थकों ने पहुँच कर मत्था टेका एवम् शहर के सुख समृधी की प्रार्थना की।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि वे सनातन धर्म एवम् देवी देवताओं को मनाने वाले है। हर प्रकार की पूजा अर्चना में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए लालायित रहते हैं।

 

 

 

 

 

श्री सिंह ने आगे कहा कि, सनातन संस्कार से ही उन्हें सर्व धर्म सद्भावना की प्रेरणा मिलती है। जिससे वे समाज के सभी वर्गों के लोगो की समस्याओं को अपना मान कर यथा संभव उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं।

 

 

 

 

 

प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में मुन्ना सिंह जी के साथ संतोष साव, नितेश साहू, दिलीप यादव, सोनू कुमार चानो मुखिया पप्पू यादव , रविन्द्र कुमार कुशवाह, रजनीश कुमार, बबलू सिंह, रंजित यादव विक्की कुमार धान आदि लोग मौजूद उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.

 

 

 

 

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments