22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihभाजपा की लोकसभा स्तरीय कार्यशाला में कर्मवीर सिंह ने कहा-मोदी की गारंटी...

भाजपा की लोकसभा स्तरीय कार्यशाला में कर्मवीर सिंह ने कहा-मोदी की गारंटी पर है देश को भरोसा…क्योंकि भाजपा देशहित व लोकहित के लिए समर्पित है 

गिरिडीह (डुमरी): भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत गुरूवार को तेरहपंथी कोठी स्टेशन रोड, इसरी बाजार में मिशन लोकसभा 2024  कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल से नामित संयोजक व सहसंयोजक और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए। कार्यशाला में आये संयोजक, सहसंयोजक एवं मंडल अध्यक्षों को लाभार्थी जनसम्पर्क अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस वर्षों के कार्यकाल में गरीब कल्याण को लेकर किये गये कार्यों व मोदी सरकार की गारंटी को लोगों तक पहुंचाने एवं योजना के लाभार्थियों से मिलकर उनके अनुभवों को जानने के संबंध में निर्देश दिया गया।
कार्यशाला में प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सेवा ही संगठन भाजपा का मूलमंत्र है। भाजपा लोकहित और देशहित के लिए लगातार 24 घंटे सात दिन काम करते आ रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है कि कोई भी गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहे, पैसे और अनाज के अभाव में कोई गरीब भूखा नहीं रहे और पैसे के अभाव में कोई गरीब बिना घर के नहीं रहे।

कार्यशाला में कई भाजपाई हुए शामिल

गिरिडीह लोकसभा प्रभारी सह धनबाद विधायक राज सिन्हा गिरिडीह लोकसभा संयोजक प्रकाश सेठ धनबाद लोकसभा प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव लाभार्थी संपर्क अभियान के गिरिडीह लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के अलावा भाजपा नेता प्रदीप साहु जिला मीडिया प्रभारी कामाख्या गिरि, बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दिनेश यादव, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ, बार एसोसिएशन के महासचिव चुन्नूकान्त, हराधन पंडित, तारकेश्वर राम, प्रमोद मंडल, दिनेश महतो, रोहितलाल सिंह, नवीन सिन्हा आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments