25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअबकी बार भाजपा 370 NDA 400 पार के संकल्प के साथ भाजपा...

अबकी बार भाजपा 370 NDA 400 पार के संकल्प के साथ भाजपा जिला का चुनावी कार्यलय सिसई रोड स्थित होटल सभेकर में पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन जनसंघी कार्यकर्ता भगवान दास,ब्रिजबिहारी प्रसाद, जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश उरांव,शिव शंकर उरांव,लोहरदगगा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव,प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, विनय लाल,भूपन साहू,विजय मिश्रा,सविंदर सिंह,अनुपचंद्र अधिकारी एवं अन्य आगत अतितियों द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के पांचो विधानसभा क्षेत्र गुमला,सिसई,बिशुनपुर, लोहरदगा,मांडर से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थें।

मौके पर लोकसभा चुनाव प्रभारी मनोज सिंह ने कहा – बिना किसी भेदभाव से समाज के सभी वर्गों के लिए समानता का कार्य हुआ है। हर किसी को लाभ मिला है,भाजपा को जिताना है हर घर तक जाना है। अंत्योदय का संकल्प भाजपा ने पूरा किया है।

जनसंघ काल के वयोवृद्ध नेता भगवान दास ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी को आत्मसात करें। इन महापुरुषों का जीवन-दर्शन एकात्मक मानववाद को बढ़ावा देता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्य करने की प्रेरणा देता है। वही जनसंघ नेता बृज बिहारी प्रसाद ने कहा लोहरदगा में जनसंघ का झंडा लगा तो हाहाकार मच गया। पंडित सुरेशदत्त शर्मा,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी लोहरदगा पहुंचे थे, धर्म-समाज-देश का बीड़ा उठाया, लोग जुटते गए, कारवाँ बनता गया और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी।

वहीं सांसद सुदर्शन भगत ने कहा तीसरी बार मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने। 400 का टारगेट देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बदौलत लक्ष्य को पार करेंगे। अपने बुथ को जीतें, यही लक्ष्य हो।

वहीं प्रदेश नेता जवाहर पासवान ने कहा भाजपा की बात हो तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय-श्यामा प्रसाद मुखर्जी दोनों पुरोधा को याद करते हैं। उनके चरित्र को स्विकारें, कलयुग में राक्षसी रूपी कांग्रेस को ध्वस्त करना है।

वहीँ प्रदेश नेता बालमुकुंद सहाय ने कहा लोग सोच रहे हैं और भाजपा का चुनावी कार्यालय तैयार है। मोदी जी के प्रति जनता की विश्वसनीयता बढ़ी है। भाजपा के दर्शन-चिंतन में देने की प्रवित्ति है। पिछले चुनाव की समीक्षा करनी है, 370 सीट का संकल्प के साथ भाजपा के महापुरुषों को श्रद्धांजलि देनी है ।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, धन्यवाद ज्ञापन लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, संचालन जिला महामंत्री मिसिर कुजूर ने किया।

वहीं आगामी 27 फरवरी को करौंदी रथ बगीचा में लोकसभा का कार्यशाला आयोजित है। जहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख एल मांडुविया का आगमन हो रहा है। विकसित भारत का आधार समृद्ध लाभार्थी परिवार के लोग जुटेंगे और कार्यकर्ताओं का महाजुटान होकर लोहरदगा लोकसभा के जीत का शंखनाद करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशिभूषण मेहता,गंगोत्री कुजूर,सन्नी टोप्पो, भिखारी भगत, राज किशोर महतो, किरण बाड़ा,अशोक उरांव, निर्मल गोयल,आफताब आलम लाडले, प्रवीण मेहता,यशवंत सिंह,दिनेश्वर प्रसाद,सुजीत नंदा, प्रदीप प्रसाद, विनोद कुमार,जगनारायण सिंह,गायत्री देवी,अमरमणि उरांव, सोनमणी उरांव, राधेश्याम कुशवाहा, नेसार खान,रविन्द्र सिन्हा, पायल तिवारी, हरिहर कुमार, रामावतार भगत,खुशमन नायक,रंजीत सोनी,चितरंजन मिश्रा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थें।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments