25.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaधोधरा गांव में बांस के पेड़ से गिरने से युवक हुआ गंभीर...

धोधरा गांव में बांस के पेड़ से गिरने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,किया गया रिम्स रेफर

गुमला – सदर थाना क्षेत्र के धोधरा निवासी 24 वर्षीय समलू उरांव पिता संध्या उरांव सोमवार की अपराहन बांस के पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसका एक हाथ टूट गया। वहीं सर सहित शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट लगी। परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया।

जहां इलाज के उपरांत रात्रि करीब 10:00 बजे उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार युवक कुछ दोस्तों के साथ समीप के बगीचा में घूमने गया था। वही लंबे-लंबे बांस के पेड़ में बातों बातों में दोस्तों के उकसावे पर बांस के अग्र भाग में चढ़ गया। तभी बांस झुकने लगा और टूट गया। जिससे युवक काफी ऊंचाई से जमीन पर गिर गया।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments