7,376 नए पेंशन धारियों को कुल 1,47,53,000 रुपए(2 माह की राशि) प्रथम किस्त की राशि का किया गया भुगतान
22 आंगनवाड़ी सेविकाओं को किया गया सम्मानित
गुमला : आज बुधवार को जिले के नगर भवन स्थित सभागार में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना के लाभुकों को प्रथम माह के पेंशन राशि का भुगतान एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो सहित जिला स्तरीय कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहें।
आज मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य के राज्य के 158218 नए लाभुको के बैंक खाते में 31.6 करोड़ ( 2 माह की राशि) राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना के संशोधित योजना के तहत अहर्ता आयु को घटाकर 60 वर्ष से 50 वर्ष कर दी गई है, जिसमें सभी 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं एवं 50 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के एसटी/ एससी पुरुषों को उक्त योजना के तहत पेंशन प्रदान किया जाना है। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में कुछ दिनों पूर्व जिले में 3 दिवसीय पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन करते हुए जिले के लाभुकों के आवेदनों को प्राप्त किया गया। इसी क्रम में आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा राज्य के 158218 नए लाभुको के बैंक खाते में 31.6 (2 माह की राशि) करोड़ राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। एवं राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखकर सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
गुमला जिले के 7,376 लाभुकों को किया गया प्रथम किस्त की पेंशन राशि का भुगतान
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के पश्चात गुमला जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा जिले के 7,376 लाभुकों के बीच 1,47,53,000 /- की प्रथम किस्त ( 2 माह का एकसाथ ) की राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस मौके पर उपायुक्त सहित कार्यक्रम में मौजूद वरीय अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से सांकेतिक रूप से लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रथम किस्त के चेक का भी वितरण किया गया।
7 नव चयनित सेविकाओं/ सहायिकाओं को दिया गया प्रमाण पत्र

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 7 नव चयनित सेविका /सहायिका के बीच चयन प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। 6 दिव्यांगों के बीच दिव्यांग यंत्र( बैट्री रिक्शा/ व्हील चेयर/ वैशाखी) का वितरण किया गया वहीं जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में परियोजनावार उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायिकाओं को भी सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 5000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से अन्नप्रासन एवं गोदभराई के भी रश्म का आयोजन किया गया।
शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को राज्य पेंशन योजना से जोड़ने का है लक्ष्य: उपायुक्त
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि आज के मुख्य अवसर पर जिला के लगभग 7000 लाभुकों को पेंशन राशि का पहला किस्त भेज दिया गया है। परंतु इसके अतिरिक्त जिले के लगभग और भी 30 से 35 हजार लाभुकों को इस योजना से जोड़ना है,उन्होंने कहा कि उक्त सभी लाभुको को भी संभावी रूप से लगभग 1 सप्ताह के अंदर योजना से अच्छादित करने का लक्ष्य है। इस बार राज्य सरकार की ओर से बड़े लक्ष्य दिए गए हैं एवं जिला प्रशासन की ये कोशिश रहेगी कि जिले के अधिक से अधिक नागरिकों / लाभुकों को इस योजना का लाभ मिले।
इसके अलावा उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण विभाग अंर्तगत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों से सम्मानित हुई सहायिकाओं एवं नव चयनित सहायिकाओं / सेविकाओं को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस विभाग के द्वारा बच्चों एवं महिलाओं की देखभाल की जिम्मेदारी उठाई जाती है, उन्होंने जिले वासियों से भी अपील की कि इस कार्य में अपने सेविकाओं एवं सहायिकाओं का सहयोग करें ताकि जिला के समुचित विकास में सभी की भागीदारी बनी रहे।
आज के मुख्य कार्यक्रम के मौके पर जिले में पोषण
योजना के तहत पोषण पखवाड़ा का भी शुभारंभ किया गया।
वहीं इस दौरान उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आज के कार्यक्रम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सहायक सामाजिक सुरक्षा निदेशक ललन कुमार रजक एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी शुशील कुमार ने मंच संचालन एवं राज्य सरकार के कार्यक्रम का जिले में सीधा प्रसारण करने हेतु तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
उपस्थिति
इस दौरान कार्यक्रम में उक्त अधिकारियों के अलावा परियोजना निदेशक पीडी आईटीडीए विजय कुजूर,जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, सामान्य शाखा पदाधिकारी मोहम्मद अनीश सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे ।
News – गनपत लाल चौरसिया
Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹299.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Everyday Bra
₹579.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹429.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Shirt | Casual | Plain | Full Sleeve | Summer - Regular Fit (Available in Plus Sizes)
₹349.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹469.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹407.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹449.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹649.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Monjolika Fashion Women's Banarasi Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (37765 color)
₹498.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







