22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihहमारी सरकार ने देश की आध्यात्मिक धरोहर को नया स्वरूप दिया :...

हमारी सरकार ने देश की आध्यात्मिक धरोहर को नया स्वरूप दिया : निरंजन ज्योति

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को उदनाबाद में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शामिल हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे व अन्य ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महिला मोर्चा की ओर से भी साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत भगवान कृष्ण की मूर्ति भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी उसके बाद हर क्षेत्र में विकास का एक नया अध्याय लिखा गया। लंबे वर्षों तक कांग्रेस की सरकार ने भारत को पीछे धकेलने का काम किया। पीएम मोदी ने भारत को विकास की नई शिखर पर भारत को पहुंचाने का काम किया है. आज विश्व में भी भारत का डंका बज रहा है। कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमारे आध्यात्मिक धरोहर को भी सजाने ओर विकास करने का काम किया है।

सीएए के विरोध करना देश के विपक्षी दलों का कोई नया एजेंडा नहीं है

देवघर में एयरपोर्ट अयोध्या में भगवान राम लला की भव्य मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा उज्जैन महाकाल वाराणसी केदार धाम समेत सभी धार्मिक स्थलों को एक नया रूप देने का काम किया है। इन्होंने राज्य के चंपाई सोरेन सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि बगैर सोचे-समझे कोई आरोप केंद्र सरकार पर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार हर राज्य को उनके डिमांड के अनुसार फंड देती रही है। कहा कि सीएए के विरोध करना देश के विपक्षी दलों का कोई नया एजेंडा नही है, हर मुद्दे पर विपक्षी विरोध करते रहे हैं। मौके पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा नेता दिलीप वर्मा,  दीपक पंडित, रघुनंदन पाठक, संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, नवीन सिंह, प्रदीप राय, महेंद्र वर्मा, विनय सिंह, चुन्नूकांत, छोटे लाल यादव, दिनेश यादव, सीताराम वर्मा, सुनील पासवान, कामेश्वर पासवान, संगीता सेठ, अनूप सिंहा, उषा कुमारी, प्रो.विनीता कुमारी, प्रकाश यादव, शालिनी वैश्कियार, संजू देवी, प्रकाश दास, संजू देवी समेत पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण लाभार्थी महिलाएं मौजूद थी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments