25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghमौसम की बढ़ती तपिश के साथ भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल झोंक...

मौसम की बढ़ती तपिश के साथ भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल झोंक रहें हैं ताक़त, गांव- गली- डगर तक बना रहें हैं पहुंच

भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बड़कागांव प्रखंड के एक दर्जन पंचायतों के 27 गांवों का किया तूफानी दौरा, बीजेपी के समर्थन में कमल फूल छाप पर वोट देने का किया अपील

मौसम की बढ़ती तपिश के साथ ही लोकसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी में बढ़ने लगी है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल लगातार लोकसभा क्षेत्र में तुफानी जनसंपर्क अभियान चला रहें हैं। गर्मी बढ़ने के बाबजूद भी हजारीबाग भाजपा प्रत्यासी मनीष जायसवाल का ऊर्जा कम नहीं हो रहा है। पूरे जोशों- जुनून के साथ अहले सुबह से देर रात तक लोकसभा क्षेत्र के गांव, गली और डगर तक अपनी पहुंच बनाते हुए लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में कमल फूल निशान पर मतदान करने की अपील कर रहें हैं। भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को क्षेत्र जनता का भरपूर आशिर्वाद और समर्थन मिल रहा है ।

शनिवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के करीब 12 पंचायतों के 27 गांवों का तुफानी दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत बड़कागांव मध्य पंचायत स्थित एक शोकाकुल परिवार स्व.मुकेश भुइयां के परिजनों से मिलकर और उनका हिम्मत बढ़ाकर किया। तत्पश्चात बड़कागांव पूर्वी पंचायत स्थित बड़कागांव चौक, गुरुचट्टी, जीडीएम चौक, सांढ पंचायत के होरम मोड़, चंदौल पंचायत के चंदौल, कुंदौल, महुगाय खुर्द, अंबाजीत, बादम पंचायत के बादम बस स्टैंड चौक, मस्जिद चौक, काली मंदिर चौक, दुर्गा मंदिर चौक, कोयरी मोहल्ला, ग्राम पंचायत हरली, नयातांड पंचायत के ग्राम विश्रामपुर, नयाटांड़, चोपदर पंचायत स्थित गोसाई बलिया, खराटी, चोपदर, गरसुल्ला पंचायत स्थित लुरूंगा, चानो, ग्राम पंचायत पोटंगा स्थित जरजरा और ग्राम पंचायत उरीमारी में तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मनीष जायसवाल का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से गाजे- बाजे के साथ भी स्वागत किया। इन सभी गांवों में जनसंपर्क अभियान के क्रम में मनीष जायसवाल गली-गली में पदयात्रा करते हुए लोगों का हाथ जोड़कर और हाथ इलाका अभिवादन करते नजर आए। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उनके साथ शामिल हुए और नारे- जयकारे लगाते हुए फूलमाला पहनाकर और उस कुछ भेज कर उनका अभिनंदन किया एवं पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया ।

कोयलांचल क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को मिल रहा है अपार जनसमर्थन

बड़कागांव दौरे के बाद भाजपा सांसद प्रत्यासी मनीष जायसवाल ने भाजपा भुरकुंडा मंडल क्षेत्र के सयाल, सौंदा, रिवर साईड और डाड़ी भाजपा मंडल क्षेत्र के गिद्दी में अरगड्डा क्षेत्र में तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया और उनको अपार जनसमर्थन मिल रहा है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के हर ओर भाजपा के पक्ष में गजब का उत्साह और उमंग देखा जा रहा है ।

हजारीबाग का बेटा हूं,आपके बीच पला-बढ़ा हूं, आपके सुख- दुःख में साथ रहा हूं, मौका दें विश्वास पर खरा उतरूंगा- मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की कांग्रेस के 60 साल पर भाजपा के मोदी सरकार के 10 साल भारी पड़ रहा है। मोदी सरकार ने जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के साथ देश के विकास और समृद्धि में अग्रणी भूमिका निभाई है। भविष्य के बड़े कार्यों के लिए और अपने अरमानों की पूर्ति के लिए एक बार फिर भाजपा का साथ दें और तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं। मनीष जायसवाल ने यह भी कहा की मैं हजारीबाग का बेटा हूं,आपके बीच पला-बढ़ा हूं, आपके सुख- दुःख में साथ रहा हूं, मौका देकर सांसद बनाएं, मैं विश्वास दिलाता हूं आपके उम्मीदों पर खरा उतरूंगा ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

मौके पर विशेषरूप से भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, मूलचंद साहू, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, मुकुटधारी महतो, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित, जयनारायण प्रसाद ,त्रिवेणी महतो, बड़कागांव किसान मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र महतो, बड़कागांव पूर्व प्रमुख टुकेश्वर महतो, बेचन साहू, नरसिंह प्रसाद, इंद्रभूषण, मनीष पांडेय, शिवशंकर मेहता, उदय मेहता, पुस्कर अग्रवाल, सनित महतो, किशोरी राणा, अशोक महतो, महेंद्र महतो, उपेंद्र महतो, हरली मुखिया बबिता देवी, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार, तिलेश्वर राणा, दिनेश कुमार, खिरोधर महतो, भागीरथ ठाकुर, ज्ञानेश्वर शर्मा, बड़कागांव पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश साहू, भूपाल स्वर्णकार, श्रीकांत निराला, पूर्व मुखिया अशोक महतो, मुखिया पारस महतो, सुमन गिरी, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

News – Vijay Chaudhary.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments