32.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghअसम प्रदेश के गुवाहाटी में 25 -26 फरवरी 2024 को आयोजित चतुर्थ...

असम प्रदेश के गुवाहाटी में 25 -26 फरवरी 2024 को आयोजित चतुर्थ खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल में करणपुरा महाविद्यालय के विद्यार्थी विकास राय ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए 3000 मीटर स्टेपलचेज विधा में कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया था।

हजारीबाग लौटने पर आज उन्होंने विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ राखो हरि एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मोहम्मद मोख्तार आलम से भेंट कर अपनी उपलब्धि के विषय पर इन अधिकारियों को अवगत कराया। इस अवसर पर खेल प्रबंधक अशोक कुमार सिंह भी उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन्हें साधुवाद दिया एवं उनका उत्साह वर्धन किया।

News – Vijay Chaudhary.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments