24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभाजपा भरनो मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष के वाहन को ओवरटेक कर हथियार के...

भाजपा भरनो मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष के वाहन को ओवरटेक कर हथियार के बल पर तीन अज्ञात अपराधकर्मियों ने ₹12000 लूट लिये और हथियार लहराते हुए बेखौफ आराम से चलते बने ।

गुमला जिला अंतर्गत भरनो थाना स्थित मसिया ग्राम के समक्ष बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मी ने भरनो भजपा मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डा अपने वाहन में अकेले सवार होकर अपने पैतृक गांव मसिया ग्राम जा रहे थे। इसी क्रम में उक्त गांव पहुंचने से पहले एक बाइक में सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों ने उक्त वाहन को हथियार लहराते हुए ओवरटेक कर वाहन को रूकवाया और भरनो भाजपा मंडल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डा को पिस्टल का भय दिखाकर 12 हजार रुपया लुटकर, दिनदहाड़े आराम से हथियार लहराते हुए घटनास्थल से भागने में सफल रहे। दोनों फिलहाल भरनो प्रखंड मुख्यालय में दिनों-दिन अपराधियों की बढ़ते मनोबल से और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से भरनो प्रखंड़ मुख्यालय में आम नागरिकों में भय व्याप्त हैं।

आम नागरिकों का कहना है कि जब भरनो भाजपा मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष के साथ ऐसी घटना घट सकती है, तो आम नागरिकों की क्या विषाद और क्या औकात है ? इस संबंध में भरनो भाजपा मंडल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार पांडा द्वारा भरनो थाना में तीन अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध पिस्तौल दिखाकर ₹12,000 हजार की लूट से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भरनो थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने तीन अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध लूट और आर्म्स एक्ट से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर , त्वरित कार्रवाई करते हुयें घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। अज्ञात अपराध कर्मियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की बात कही है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments