25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह के उद्योगपति मोंगिया की जमीन पर हुआ कब्जे का प्रयास, तीन...

गिरिडीह के उद्योगपति मोंगिया की जमीन पर हुआ कब्जे का प्रयास, तीन लोगों को भूमाफियाओं ने पीटकर किया जख्मी, पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा  

गिरिडीहः जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में हिसंक झड़प हो गई। इस दौरान झड़प में एक पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकरी ली। वहीं दूसरे पक्ष के अशोक भदानी और मनीष भदानी पर जब सख्ती की गई, तब दोनों पिता-पुत्र एक पक्ष के प्रेम प्रकाश पासवान की जमीन से हटे। नगर थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष के अशोक भदानी और मनीष भदानी को जमकर फटकार भी लगायी। पुलिस ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि अगर दुबारा प्लॉट पर निर्माण कार्य कराया तो, दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस बीच जानकारी मिलने के बाद कुछ पत्रकार भी घटनास्थल पहुंचे, और मामले में दूसरे पक्ष के अशोक भदानी और मनीष भदानी से उनकी राय जानने का प्रयास किया।

मीडिया से उलझे पिता-पुत्र, पुलिस की सख्ती के बाद हुए फरार

इधर, दोनों पिता-पुत्र इस दौरान कुछ मीडिया संस्थान के फोटोग्राफर और एक न्यूज चैनल के कैमरापर्सन से ही उलझ पड़े। इसके बाद नगर थाना पुलिस ने सख्त अख्तियार किया। इसके बाद दोनों प्रेम प्रकाश पासवान की जमीन से पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। हालांकि नगर थाना पुलिस अशोक भदानी और मनीष भदानी को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने कहा कि दोनों पिता-पुत्र द्वारा प्रेम प्रकाश पासवान समेत तीन लोगों को पीटकर जख्मी कर दिया है। लिहाजा, अब दोनों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है। कहा गया कि जब मामला कोर्ट में लंबित है तो, दूसरे पक्ष ने नियमों को तोड़ने का प्रयास किया है। भुक्तभोगी प्रेम प्रकाश पासवान ने नगर थाना को दिए आवेदन में बताया कि शहर के अबेंडकर चौक में गिरिडीह के प्रसिद्ध स्टील उद्योगपति डा. गुणवंत सिंह मोंगिया को पावर ऑफ अॅटार्नी दोनों बंगाली परिवार से हासिल है। भुक्तभोगी पासवान ने नगर थाना को दिए आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि प्लॉट पर स्टील उद्योगपति डा. मोंगिया का कब्जा पिछले कई दशकों से है और डा. मोंगिया ने उन्हें इसकी देखभाल के लिए उन्हें और उनके परिवार को रहने के लिए दिया है। लेकिन इस प्लॉट पर अशोक भदानी और मनीष भदानी दोनों मिलकर अवैध कब्जे के प्रयास में है। इसी क्रम में सोमवार को दोनों डा. मोंगिया की जमीन पर निर्माण कार्य शुरु करा दिया। इस दौरान जब प्रेम प्रकाश ने मिस्त्री को रोकते हुए मामले की जानकारी डा. मोंगिया को दी, तो दोनों पिता-पुत्र ने प्रेम प्रकाश पासवान और उनकी पत्नी समेत तीन को पीटकर जख्मी कर दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments