25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghगौरांग सेवा फाउंडेशन द्वारा मनाया जाएगा अदभुत गौर पूर्णिमा महोत्सव :- श्याम...

गौरांग सेवा फाउंडेशन द्वारा मनाया जाएगा अदभुत गौर पूर्णिमा महोत्सव :- श्याम ब्रज विलास दास

तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा,नृसिंह महा यज्ञ,महा भंडारा प्रसाद का होगा भव्य आयोजन

  • वृन्दावन के भाँति एक्कीस सौ किलो पुष्पों के पंखुड़ियों से खेली जाएगी ब्रज जैसी होली
  • देश भर से गुरुकुल के बच्चे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

हज़ारीबाग भगवान श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस ( गौर पूर्णिमा महोत्सव) दिनांक 21 से 23 मार्च 2024 तीन दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय मटवारि गांधी मैदान दुर्गा मंडप के प्रांगण,हजारीबाग में मनाया जाएगा।सभी भक्त साल भर इस महोत्सव की प्रतीक्षा करते है और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अपने मन, कर्म, वचन, धन के साथ भगवान की दिव्य सेवा करते हैं। इस कार्यक्रम में शास्त्रोक्त विधानों के साथ भगवान श्री श्री गौर निताई (कृष्ण बलराम) का, पुष्पाभिषेक, महा आरती होगी । भक्तों के परिवार के युवा, छोटे बच्चे आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर कृष्ण भावना भावित नाटिका एवं नृत्य प्रस्तुत करते हैं।इस मौके पर गौरांग सेवा फाउंडेशन के निदेशक श्याम ब्रज विलास दास ने मंगलवार को स्थानीय गाँधी मैदान के निकट गुरनानी पैलेस में प्रेस वार्ता कर कहा की भक्त अपने घर से भगवान के 1008 भोगों के लिए अलग अलग व्यंजन बनाकर लाते है। भगवान के संतुष्टि हेतु यहां पर वृन्दावन के भाँति होली मिलन इक्कीस सौ किलो पुष्पों के पंखुड़ियों,अबीर, कीर्तन,नृसिंह महायज्ञ, महाभण्डारा, नृत्य के साथ मनाया जाता है।श्री श्याम प्रभु ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से लगातार यह कार्यक्रम हज़ारीबाग में वृहद पैमाने पर किया जा रहा है।श्री कृष्ण भक्तो का सहयोग सदैव मिलता रहा है। सभी भक्तो के लिए महाप्रसाद का आयोजन की गई है।वही 21 मार्च दीन गुरुवार को दोपहर 2.00 बजे से 4.00 बजे तक नगर संकीर्तन कार्यक्रम शुरू होगा जो कोर्रा चौक से मटवारी गांधी मैदान तक भ्रमण की जाएगी।शाम 04 से 06 बजे तक कीर्तन एवं नृत्य स्पर्धा,06 से आठ भागवत कथा,महाप्रसाद 06 बजे से भक्तो के बीच मे वितरण किया जाएगा।22 मार्च दीन शुक्रवार को 02 से 04 नरसिम्हा महा यज्ञ,04 से 06 कीर्त्तन,बच्चों के द्वारा नृत्य प्रतियोगिता,06 से आठ भागवत कथा,06 बजे से महाप्रसाद भंडारा का आयोजन की जाएगी।
23 मार्च दिन शनिवार को 02 से 04 नरसिम्हा यज्ञ,04 से 05 कीर्त्तन, प्राइज वितरण,05 से 06 महा अभिषेक,06 से 07 भागवत कथा,07 से आठ बजे अद्भुत होली मिलन,कीर्त्तन, आरती और महा प्रसाद भंडारा का वितरण किया जाएगा।वही देश के विभिन्न राज्यों से गुरुकुल के बच्चों का आगमन होगा।
वही श्याम दास ने कहा कि हजारीबाग हरे कृष्ण परिवार आपके एवं आपके परिवार को सादर आमंत्रित करता है जिससे आप भगवान की दिव्य सेवा और कृपा आशीर्वाद प्राप्त कर अपना मनुष्य जीवन सफल बना सकें।
वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता दास गदा धर प्रभु जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।वही प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक उतान पाद प्रभु,भंडारा एवं प्रसाद संयोजक दिलीप कुमार,अतिथि सत्कार संयोजक संजीत सिंह,रुकमणी देवी दासी,हरपिंदर कौर,कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार,शैलेश सिंह,मुख्य पुजारी लग्नेश प्रभु,नीरज प्रभु,रंजन प्रभु मुख्य रूप से उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments