24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविनोबा भावे विश्वविद्यालय में हुआ योग फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में हुआ योग फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन

योग असीम ऊर्जा का स्रोत है: संघमित्रा सिंह

 

योग हमारी जीवन शैली है: अमित कुमार सिंह

आज दिनांक 21 मार्च 2024 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विनोदीनी पार्क में योग फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 7:00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक योग पद्धति से किया गया। इसका संचालन विश्वविद्यालय योग केंद्र के अभिषेक कुमार सिंह एवं शीला सिंह ने किया। इसके बाद दुबई से आई योगमित्रा फिटनेस की संघमित्रा सिंह ने पारंपरिक योग के साथ आधुनिक फिटनेस प्रक्रियाओ को मिश्रित कर एक आकर्षक शैली से फिटनेस कार्यक्रम को संचालित किया। संघमित्रा द्वारा संचालित कार्यक्रम को संगीत के साथ लय बद्ध अंदाज में कराया गया। इसका प्रतिभागियों ने खूब लुत्फ उठाया। इसमें तरह-तरह के योग मुद्राओं के साथ जुंबा को मिश्रित कर योग की एक फ्यूजन पद्धति से सबको परिचित कराया गया। मंच पर संघमित्रा का सहयोग योग केंद्र की बर्षा दे ने किया।

इससे पूर्व विनोबा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र के निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह ने आज के दौर में योग के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुष्प कुछ भेंट कर संघमित्रा सिंह एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं शिक्षकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ मोहम्मद मोख्तार आलम द्वारा संघमित्रा सिंह को स्मृति चिन्ह भेट कर उनका सम्मान किया गया।

आज के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ किशोर कुमार गुप्ता, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा, भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ सरोज सिंह, वित्त पदाधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र कुशवाहा, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ सुबोध सिंह शिवगीत, केंद्रीय पुस्तकालय के निदेशक डॉ विनोद रंजन, डॉ विजय कुजूर, डॉ जेपी रविदास के अलावे शिक्षकेत्तर साथी, योग प्रेमी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments