20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेताओं ने हजारीबाग में चुनावी रणनीति पर चर्चा के...

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेताओं ने हजारीबाग में चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात की

हजारीबाग डेमोटांड स्थित ऋषभ वाटिका में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल, बरही विधान सभा क्षेत्र के जन जन के लोक प्रिय विधायक अकेला यादव, हजारीबाग कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, दीपक नाथ सहाय, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर निजाम उद्दीन सहित प्रमुख कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद सह पूर्व वित्त, विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा जी से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा किया।

यशवंत सिन्हा ने उपस्थित नेताओं को मजबूती से चुनाव मैदान में किस तरह सफलता मिलेगी इस पर वृहत चर्चा किया। सांसद प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल सहित मौजूद अन्य नेताओं ने यशवंत सिन्हा को आश्वस्त किया कि आपके नेतृत्व में हमारी विजय सुनिश्चित है। सासंद प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि हमारी लड़ाई धन बल का जन बल के साथ है, इस लड़ाई में जीत जन बल की सुनिश्चित है। जे पी पटेल ने आगे कहा कि यशवंत सिन्हा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ यही हमारे जीत की गारंटी हो गई है। अब आगे की राह आपके आशीर्वाद से आसान हो गई है।उक्त जानकारी अनिल सिन्हा ने दिया।

News – Vijay Chaudhary.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading