27.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजूता दुकान का अल्बेस्टर तोड़ अज्ञात चोरों ने नगद सहित जूता चप्पल...

जूता दुकान का अल्बेस्टर तोड़ अज्ञात चोरों ने नगद सहित जूता चप्पल का किया चोरी

घाघरा चांदनी चौक स्थित स्टूडेंट बूट हाउस जूता दुकान का रविवार की रात अज्ञात चोरों ने अल्वेस्टर तोड़कर नगद 6 हजार और 35 हजार के जूता और चप्पल की चोरी कर ली। इस संबंध में दुकान के संचालक पारस साहू ने सोमवार को दिन के 9 बजे बताया कि वह हर दिन की भांति रविवार की शाम 7:00 बजे अपने दुकान को बंद कर अपने घर चला गया। वही सोमवार की सुबह जब वह आया तो शटर का ताला खोला। इसके बाद शटर उठाने पर देखा कि अल्वेस्टर टूटी हुई है और सामान बिखरे पड़े हैं।

उसके साथ ही गला काउंटर का ताला टूटा हुआ है ।खोलकर देखा तो 6 नगद गायब था। इसके बाद इसकी सूचना घाघरा थाना को दी गई। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच। मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह बता दे की पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी थे लगातार पेट्रोलिंग करते नजर आती है। बावजूद अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना ।पुलिस को चैलेंज के रूप में चोर द्वारा दी जा रही है।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading