20.1 C
Ranchi
Sunday, May 4, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगम्हरिया ग्राम निवासी युवक ने हपामुनि टोंगरी बगीचा में पेड़ पर फांसी...

गम्हरिया ग्राम निवासी युवक ने हपामुनि टोंगरी बगीचा में पेड़ पर फांसी लगाकर किया आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गुमला

घाघरा थाना क्षेत्र के गहरिया ग्राम निवासी युवक बिंदेश्वर उरांव ने हपामूनी टोंगरी बगीचा में गूलर के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं घाघरा पुलिस ने शव को बरामद कर थाना लाया। जहां बुधवार को पुलिस ने दिन के 9:00 बजे शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बुधवार को घाघरा थाना में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम 4:00 बजे बिंदेश्वर उरांव घर से गम्हरिया बाजार जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं लौटा काफी खोजबीन की गई । इस क्रम में हपामुनि टोंगरी बगीचा में एक पेड़ पर एक युवक फांसी पर लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद उक्त स्थल जाकर देखा गया।जहां बिंदेश्वर उरांव के रूप में पहचान हुई।परिजनों ने यह भी बताया कि उसका मानसिक स्थिति थोड़ी खराब चल रही थी। विगत वर्ष 2019 में लावापानी में वह दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिससे उसकी पीठ की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और वह झुक कर चलता था। जिससे बाद से वह डिप्रेशन में रहता था। उसका मानसिक स्थिति थोड़ी खराब हो गई थी।वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments