27.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomePoliticsसंवीक्षा के दौरान 2 प्रत्याशियों नामांकन हुआ रद्द

संवीक्षा के दौरान 2 प्रत्याशियों नामांकन हुआ रद्द

12-लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन कराए दो उम्मीदवारों का संवीक्षा के दौरान शुक्रवार को नामांकन रद्द कर दिया गया। नामांकन रद्द होने वाले उम्मीदवारों में ललित उरांव (बहुजन मुक्ति पार्टी), एतवा उरांव( स्वतंत्र ) शामिल हैं।25 अप्रैल तक हुए अंतिम नामांकन तिथि तक 12- लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन कराया था। इसमें से दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद अब चुनावी समर में 15 उम्मीदवार बचे हैं। नामांकन कोषांग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार दाखिल पर्चा में दी गई जानकारी में कमी पाए जाने के कारण नियमानुसार नामांकन को रद्द कर दिया गया है।

*29 अप्रैल को नाम वापस ले सकते हैं उम्मीदवारः*

12-लोहरदगा लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन व स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब आगामी 29 अप्रैल को नामांकन कराए उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। जिसके पश्चात प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

*कुल अभ्यार्थियों की सूची -*

1.श्री महेंद्र उरांव (CPI पार्टी)
2.श्री मनी मुंडा (भागीदारी पार्टी)
3.श्री स्टेफन किंडो (स्वतंत्र)
4.श्री बिहारी भगत (पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया)
5.श्री सनिया उरांव (स्वतंत्र)
6.श्री पवन तिग्गा (स्वतंत्र)
7.श्री मरियानूस तिग्गा (भारत आदिवासी पार्टी)
8.श्री समीर उरांव (बी.जे.पी. पार्टी)
9.श्री रामचंद्र भगत (लोकहित अधिकार पार्टी)
10.श्री चमरा लिंडा (स्वतंत्र)
11.श्री गिरजानंद उरांव (बहुजन समाज पार्टी)
12. श्री अर्जुन टोप्पो (आजाद समाज पार्टी)
13.श्री सुखदेव भगत (इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी )
14.श्री अर्पण देव भगत (स्वतंत्र)
15.श्री रंजीत भगत (स्वतंत्र)

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments