27.1 C
Ranchi
Saturday, April 19, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरेडवा सिसई निवासी युवक बायपास रोड तर्री जंगल के समीप पुल में...

रेडवा सिसई निवासी युवक बायपास रोड तर्री जंगल के समीप पुल में अनियंत्रित होकर गिरा

सर में लगी गंभीर चोट

बायपास रोड तर्री जंगल के समीप पुल में अनियंत्रित होकर गिरने से रेडवा सिसई निवासी 28 वर्षीय अमर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक केराडीह मांझा टोली अपने ससुराल गया था वही वापसी के क्रम में सड़क से पुल ऊंचा होने व तेज गति के कारण बाइक सहित उछल गया और पुल के नीचे गिर गया। घटना में उसके सर चेहरा सहित शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट लगी। लोगों ने बताया उस स्थान पर आए दिन दुर्घटना होते रहती है। सड़क से ऊंचा पुल होने के कारण सड़क का पता नहीं चल पाता है और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना हो जाती है। लोगों ने बताया उक्त स्थल पर कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments