HomeNationalरांची पहुंचे मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा-तीसरी बार मोदी...

रांची पहुंचे मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा-तीसरी बार मोदी सरकार में भगवान कृष्ण भी मुस्कुराएंगे…पूरे देश में मोदी लहर, झारखंड की 14 सीट जीतेगा एनडीए

रांची : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के में भगवान कृष्ण भी मुस्कुराएंगे। भाजपा सरकार के दृढ़ संकल्प के कारण ही अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो पाया। कांग्रेस के कार्यकाल में शाहबानो मामले में भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। कांग्रेस ने इसे लागू करने के बजाय संसद में विधेयक लाकर इससे पलट दिया था। कोर्ट के फैसले को लागू करने का संकल्प और इच्छाशक्ति सिर्फ भाजपा में ही है। डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव की बेला शुरू हो गई है। हम सब जानते हैं कि चुनाव हर 5 साल बाद होता है। यह चुनाव बाकी के चुनाव से अलग हटकर है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका को देश के साथ-साथ पूरी दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन का हर क्षण देश के लिए समर्पित कर दिया है।

डॉ यादव को चांदी का मुकुट व बांसुरी प्रदान कर उनका सम्मान किया गया

इसके पूर्व प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ यादव का स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भगवान बिरसा की प्रतिमा देकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान किये। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी बजरंगी यादव ने चांदी का मुकुट एवं बांसुरी प्रदान कर उनका सम्मान किया। शोभा यादव ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंटकर उनका सम्मान किया। झारखंड की चर्चा करते हुए डॉ यादव ने कहा कि यह वीर बिरसा मुंडा की धरती है‌। अटल जी ने यहां के आदिवासी की भावनाओं का सम्मान करते हुए अलग राज्य की स्थापना की। जनजातीय समाज की बेटी को देश के राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर पहुंचने का अवसर मिला, जबकि परिवारवादी राजनीति पर्टियां सत्ता को परिवार तक सीमित रखना चाहती है। डॉ. यादव का पूर्व मंत्री डॉ नीरा यादव ने मंच पर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका,  प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, गोपाल सोनी, रमेश वर्मा, उमेश यादव, राजेश यादव, नीलम यादव, दिलीप स्वर्णकार, जैलेंद्र कुमार, टुनटुन यादव, सूर्य प्रभात, संतोष गोप, संजय चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments