24.4 C
Ranchi
Sunday, September 8, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsLohardagaमोदी जी प्रत्याशी हैं कमल फूल निशान है...संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी।

मोदी जी प्रत्याशी हैं कमल फूल निशान है…संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी।

भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथों पर जुलूस के साथ जनसंपर्क अभियान चलाएं, मतदाता को जागरूक करें। मोदी जी का प्रणाम प्रेषित करें। मोदी जी के लिय मतदाता का आशीर्वाद मांगे।
कार्यकर्ता मोदी जी का नेतृत्व करें, यह सम्बोधन बिहार झारखंड के संगठन महामंत्री नरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने भाजपा चुनावी कार्यालय में सभी मंच-मोर्चा के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कांग्रेस को विकसित राष्ट्र पसंद नहीं है,तुस्टीकरण की नीति लाकर कांग्रेस हिंदू मुसलमान को लड़ाकर देश को कमजोर करना चाहती है। मोदी जी के शासन में अर्थव्यवस्था तेजी से बढी राशन- स्वास्थ्य फ्री में मिल रहा है। कांग्रेस का कोई भरोसा नहीं है।

बैठक में प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया,मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दुहराया गया। बैठक बैठक में प्रदेश मंत्री सह लोकसभा प्रभारी मुनेश्वर साहू, जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुपचंद्र अधिकारी,जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी जिला महामंत्री मिसिर कुजूर समेत प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NEWS – GANPAT LAAL CHAOURASIA.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments