23.1 C
Ranchi
Sunday, April 20, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबचपन द लिटिल किंगडम, गुमला में बच्चों ने पूल एक्टिविटी का आनंद...

बचपन द लिटिल किंगडम, गुमला में बच्चों ने पूल एक्टिविटी का आनंद लिया

गुमला, 29 अप्रैल 2024: लोहरदगा रोड स्थित बचपन द लिटिल किंगडम, गुमला में गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चों ने पूल एक्टिविटी का भरपूर आनंद लिया। एक सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम में कक्षावार बच्चों ने पूल में विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
बच्चों ने पानी में खेलने के साथ-साथ तैरने के गुर भी सीखे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पानी के डर को कम करना और उन्हें तैरने के लिए प्रोत्साहित करना था।
निदेशक चंद्रशेखर गिरी ने बताया कि “तैरना न केवल एक अच्छा मनोरंजन है, बल्कि यह सेहत और जीवन रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।” उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को तैरना सिखाएं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी वर्ग शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। जिनमें प्रिय रंजन सिंह, अंकिता केसरी, खुशी सिंह, पल्लवी गोस्वामी, सुचिता, मुस्कान खान, मोनालिसा, दीपिका, मिताली, चंदा कुमारी, रूबी परविन, सुचिता कुमारी और आस्था सिंह शामिल हैं।
बचपन द लिटिल किंगडम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है ताकि बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक कौशल विकसित हो सके।

NEWS – GANPAT LAAL CHOURASIA.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments