25.1 C
Ranchi
Friday, October 18, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsJamshedpurजमशेदपुर में केजरीवाल ने कहा-ये चुनाव देश के अस्तित्व का चुनाव है...देश...

जमशेदपुर में केजरीवाल ने कहा-ये चुनाव देश के अस्तित्व का चुनाव है…देश भर में एनडीए के खिलाफ माहौल है

जमशेदपुर : झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमशेदपुर में उनके पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से कहा कि इंडिया को वोट दिया तो हेमंत सोरेन बाहर आएंगे। सबको कहना कि कमल का बटन नहीं दबाना। ऐसा करके आप आदिवासी समाज को धोखा देंगे। 5 जून को हेमंत सोरेन आपके बीच में होंगे। आज मैं यहां हेमंत सोरेन के समर्थन में आया हूं। आज से 35 साल पहले जमशेदपुर में टाटा स्टील में नौकरी करता था। 1989 से 1992 तक नौकरी की। मेरा यहां से नाता है पर मोदी जी वाला नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम ने पूरी ताकत लगाई की बेल ना मिले लेकिन हनुमान जी के आशीर्वाद से बेल मिली। आज हमारे भाई हेमंत सोरेन जेल में हैं। झारखंड का बच्चा-बच्चा हेमंत सोरेन से प्यार करता है। इस वक्त आपके दिल पर क्या गुजर रही होगी कि आपका अपना भाई जेल में है। उनको राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया गया।

‘कल्पना झांसी की रानी बनकर मोदी को चुनौती दे रही हैं’

श्री केजरीवाल ने कहा कि भले हेमंत सोरेन जेल में हैं लेकिन कल्पना झांसी की रानी बनकर मोदीजी को चुनौती दे रही हैं। बीजेपी ने सोचा कि केजरीवाल को जेल में डाल दो। हेमंत को गिरफ्तार करो फिर सरकार गिरा दो, मोदी जी की बाजी पलट गई। कहा कि दिल्ली में पार्टी बिखरी नहीं, बल्कि सब एक हो गए हैं। सांसद, विधायक, पार्षद, पदाधिकारी सब एक हो गए हैं। ऐसे ही झारखंड में हुआ। पूरे झारखंड में ऊर्जा है। पिछली बार 2 सीट आई थी लेकिन इस बार इंडिया गठबंधन पूरी 14 सीट झारखंड की झोली में होगी. उन्होंने लॉकडाउन के दौरान हेमंत सोरेन की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि दिल्ली के 2.5 करोड़ लोग हेमंत सोरेन की आभारी है। ऑक्सीजन की कमी थी। मैने हेमंत की कॉल किया तो तुरंत ऑक्सीजन मिली। दिल्ली की तरफ से लोग कहते हैं। वी ऑल लव यू। उन्होंने हेमंत सोरेन को जेल में डाला। जेल में तब जाता है जब कोर्ट जेल भेजती है। दोषी मानती है। हेमंत सोरेन के खिलाफ ऐसा कोई आदेश नहीं है। फिर भी जेल में डाल दिया। मोदीजी ये गुंडागर्दी है। मुझे किसी ने दोषी नहीं कहा लेकिन जेल में डाल दिया।

‘हेमंत सोरेन आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेता’

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेता हैं। गुरुजी की तबीयत खराब है लेकिन मोदी में इतनी दया नहीं कि बीमार पिता को बेटे का सहारा मिल सके।उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी एक भी सीट यहां जीती तो विडंबना है। हेमंत सोरेन जेल में रहेंगे या बाहर रहेंगे ये आप पर निर्भर करता है। कल संबित पात्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ मोदीजी के भक्त हैं। मोदी क्या भगवान से ऊपर हैं? इस अहंकार का खात्मा होना चाहिए। नारा लगाते हैं कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाए हैं। आप कैसे उन्हें ला सकते हैं। 400 सीट का नारा दे रहे हैं। कहते हैं मोदीजी को बड़ा काम करना है। आरक्षण खत्म करना है। यदि आरक्षण बचाना है तो सोना भूल जाइए। मैं यहां भाई हेमंत सोरेन के लिए आया हूं। हाथ जोड़कर आपसे भीख मांगने आया हूं कि देश बचाइए। चुनाव देश के अस्तित्व का चुनाव है। देश भर में एनडीए के खिलाफ माहौल है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments