32.1 C
Ranchi
Wednesday, April 9, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभरनो में जंगली हाथियों का उत्पात: घर और फसलें बर्बाद

भरनो में जंगली हाथियों का उत्पात: घर और फसलें बर्बाद

भरनो : प्रखंड के दक्षिणी भरनो पंचायत के सतीटोली और भगतटोली में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया। सतीटोली में हाथियों ने ग्रामीण कार्तिक उरांव और रतिया उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना रात 12:00 बजे की है। थोड़ी सी चूक होने से कार्तिक उरांव के परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, क्योंकि हाथी चारों ओर से घर को तोड़ रहे थें।

वहीं, भगतटोली में एतवा उरांव के घर को जंगली हाथियों ने निशाना बनाया। किसान जमील अख्तर और गणेश उरांव के मिर्च के खेत को भी हाथियों ने बर्बाद कर दिया।

सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी जांच-पड़ताल करने पहुंचे। मुखिया ललिता देवी और पंचायत समिति सदस्य बिरसा उरांव ने भी घटना का जायजा लिया। जंगली हाथियों से प्रभावित किसानों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना दिया है। प्रभावित परिवारों और किसानों ने जल्द से जल्द सहायता की गुहार लगाई है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया
Edited by – SANJANA KUMARI.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments