24.2 C
Ranchi
Friday, April 18, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaलोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुमला में वाहन जांच अभियान

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुमला में वाहन जांच अभियान

गुमला : गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर में थाना गेट के सामने शुक्रवार की शाम पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान झारखंड में हो रहे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुमला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाया जा रहा है।

जांच के दौरान पुलिस ने थाना के पास से गुजरने वाली सभी छोटी-बड़ी गाड़ियों और बाइकों को रोककर तलाशी ली। साथ ही वाहन संबंधित कागजातों और ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई। बिना हेलमेट बाइक चालकों को फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया।

अभियान का नेतृत्व कर रहे एएसआई वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि यह जांच अभियान लोकसभा चुनाव और अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। इस मौके पर महिला पुलिस और होमगार्ड के जवान भी उपस्थित थे।

इस अभियान ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया
Edited by – SANJANA KUMARI.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments