32.1 C
Ranchi
Friday, April 11, 2025
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला: पंचायत स्तरीय पुस्तकालयों के निरीक्षण पर उपायुक्त, दिए अहम निर्देश

गुमला: पंचायत स्तरीय पुस्तकालयों के निरीक्षण पर उपायुक्त, दिए अहम निर्देश

गुमला आज सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने खोरा, अरमई और वृंदा पंचायतों के पंचायत स्तरीय पुस्तकालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य रूप से अंचल अधिकारी, पंचायत सेवक, मुखिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

उपायुक्त ने सबसे पहले खोरा स्थित पंचायत स्तरीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय के संचालन को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, बिजली की व्यवस्था सुधारने, साफ-सफाई करने और पुस्तकालय में किताबों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने न्यूज़पेपर उपलब्ध कराने की भी बात कही। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तरीय पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य जिले के दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ने की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने गांव के बच्चों को जागरूक कर पुस्तकालय में आने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।

इसके बाद उपायुक्त ने अरमई पंचायत स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने दीवार में पड़ी सीलन को ठीक करवाने और पुस्तकालय में ज्ञानवर्धक दीवार लेखन और सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश दिया। पंचायत मुखिया को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई कि वे विद्यार्थियों को पुस्तकालय में आने के लिए प्रेरित करें।

अंत में, उपायुक्त ने वृंदा पंचायत स्थित पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण प्राथमिक सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के इन कदमों से पंचायत स्तरीय पुस्तकालयों की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीण विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएँ मिल सकेंगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments