27.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उड़ाए 70 हजार नगद और...

घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उड़ाए 70 हजार नगद और सोने का सिक्का

गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के फसिया पंचायत स्थित विंध्याचल नगर में अज्ञात चोरों ने एक किरायेदार के घर का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये नगद और एक सोने का सिक्का चोरी कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार सिंह, जो बसिया पंचायत के विंध्याचल नगर में रुद्र प्रताप के घर में किरायेदार के रूप में रहते हैं, 28 मई को अपने पुश्तैनी घर रायकेरा ग्राम गए हुए थे। इसी बीच, घर मालिक ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

जब अशोक कुमार सिंह रायकेरा ग्राम से वापस आए, तो उन्होंने देखा कि उनके बंद घर का ताला, गोदरेज, अलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ था और 70,000 रुपये नगद और सोने का सिक्का गायब थे। उन्होंने तुरंत गुमला सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई और पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments