32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअनियंत्रित तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चालक ने , टीवीएस सवार व्यक्ति को...

अनियंत्रित तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चालक ने , टीवीएस सवार व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर और हुआ फरार ।

टीवीएस सवार चालक की इलाज के क्रम में हुई मौत ।

पोस्टमार्टम के बाद आज उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

गुमला – गुमला सदर थाना स्थित चारो टोली ग्राम के समक्ष एक अनियंत्रित तेज रफ्तार से जा रहे , ट्रैक्टर ने टीवीएस सवार बसुआ डीपा टोली निवासी सह पॉलिटेक्निक कॉलेज गुमला में कार्यरत बंधनू उरांव को जोरदार टक्कर मारकर भागने में सफल रहा, वहीं उक्त घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया

उसके परिजन उसे रांची रिम्स ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे ,की इसी बीच इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई, उक्त सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया,जहां उक्त शव को शीतगृह में रखवाया गया और आज पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं , पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading