24.1 C
Ranchi
Friday, September 20, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की गुमला जिला शाखा की बैठक: आंदोलन...

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की गुमला जिला शाखा की बैठक: आंदोलन और सम्मेलन की तैयारियाँ

गुमला – झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, गुमला जिला शाखा की कार्यकारिणी की बैठक मुरारी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कई प्रखंडों एवं विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत में, अध्यक्ष की अनुमति से भूषण कुमार, जिला सचिव, ने विस्तार से अपनी बात रखते हुए कहा कि जिले में कर्मचारियों पर कई पदाधिकारियों द्वारा दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए है और उन पदाधिकारियों को संरक्षण प्रदान कर रहा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि गोलबंद होकर आंदोलन करने की आवश्यकता है, क्योंकि कई कर्मचारियों का वेतन महीनों से रोका जा रहा है। जिला सम्मेलन के आयोजन के लिए स्वागत समिति का गठन भी आवश्यक बताया गया।

इसके बाद, मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि आज भी कर्मचारी शोषण के खिलाफ आंदोलन के लिए तैयार हैं। अन्य प्रतिनिधियों, जैसे रामनरेश सिंह, सीताराम साहू, राममोहन साहू, हरिदास राम, आशीष भगत, फुलझरी भगत, रघुनंदन वैद्य, मनोरंजन कुमार सिंह, और सुनील कुमार ने भी संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शोषण करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन चलाया जाएगा और जिला सम्मेलन के आयोजन से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 सितंबर, 2024 को जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। स्वागत समिति के लिए निम्नलिखित सदस्यों का चयन किया गया – स्वागत सचिव – जीतबहन उरांव –
अध्यक्ष: जितेंद्र कुमार महतो – कोषाध्यक्ष: मनोरंजन कुमार सिंह

साथ ही, पालकोट प्रखंड अंचल अंतर्गत चल रही समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त गुमला से मिलने का निर्णय लिया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया   

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments