25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihविधायक बनने के बाद पहली बार कल्पना सोरेन गाण्डेय पहुंची, हुआ भव्य...

विधायक बनने के बाद पहली बार कल्पना सोरेन गाण्डेय पहुंची, हुआ भव्य स्वागत

चुनाव के दौरान किये वायदों पर काम शुरू हो गया है : कल्पना सोरेन

गिरिडीह (कमलनयन) : झारखंड मुक्ति मोर्चा गाण्डेय विस की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन शनिवार को गिरिडीह गाण्डेय पहुंची। विधायक बनने के बाद कल्पना सोरेन आज पहली बार गांडेय का दौरा किया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि चुनाव के क्रम में उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर किये गये वायदों पर काम शुरू कर दिया गया है। पानी-बिजली की समस्या उनकी प्राथमिकताओं मैं शामिल है। विधायक बनने के बाद वे अपने पहले क्षेत्र भ्रमण के दौरान सभी वर्गों के लोगों से शिष्टाचार मुलाकात की, हालचाल जाना उनकी समस्याएं सुनी और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा।

कल्पना ने आदिवासी ग्रामों में शिक्षा पर विशेष जोर दिया

कल्पना सोरेन ने क्षेत्र के दौरे के क्रम में छात्राओं से भी मिली, अदिवासी ग्रामों में उन्होंने शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि अपने बच्चों को पढ़ाने में लापरवाही नहीं करे एवं अपने पति हेमंत सोरेन सरकार के समय शुरू की गई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना से झारखंड की लाखों बेटियों के जीवन में बदलाव आ रहा है। अब राज्य की बेटियां इस योजना के तहत पढ़ाई कर उज्जवल भविष्य गढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अपने x ट्यूटर पर भी आज उन्होंने इसका जिक्र किया है। इससे पहले आज उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित नये परिसदन भवन में जिले के आला अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं के संदर्भ में बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के वरिय नेता गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी दीपक दुबे, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ के अलावा कई अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments