24.4 C
Ranchi
Sunday, September 8, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsDumriभाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में...

भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ी भीड़, पुरातन शिवालय में बड़े रथ को सजाया गया था

गिरिडीह : एकांतवास के बाद महाप्रभु भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपने भक्तों को नवयौवन स्वरूप के दर्शन दिये। इस वर्ष भी गिरिडीह में भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। शहर के पुरातन शिवालय से निकली रथयात्रा में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। बड़ी संख्या में भक्तों ने महाप्रभु के रथ को खींच कर मनोवांछित फल की प्रार्थना की। बता दें कि पुरातन शिवालय में एक बड़े रथ को सजाया गया था।

रथ पर तीनों भाई-बहन के विग्रह स्थापित किये गये

इससे पूर्व पुरातन शिवालय में भगवान जगरनाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के विग्रह की पूजा-अर्चना की गयी। पुजारी सतीश्वर मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीनों की पूजा आरती की गई। इस दौरान भक्तों ने भी भगवान के दरबार में मत्था टेकते दिखे। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में भंडारा का आयोजन हुआ। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं से लेकर युवा युवतियां और काफी संख्या में वृद्धों भी दर्शन और पूजन के लिए जुटे थे। पूजा अर्चना के बाद पुरातन शिवालय में सजे रथ में भगवान जगन्नाथ समेत तीनों भाई-बहनों के विग्रह को स्थापित किया गया। उसके बाद शहर में रथयात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में युवा रथ खींचते दिखे।

हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ मुसलाधार बारिश में झूमते रहे

मानसून की बारिश के बीच तीनों रथ खींचते नजर आए। हजारों की संख्या में भक्तो की भीड़ मुसलाधार वर्षा में झूमते चल रहे थे। पारंपारिक ढोल नगाडों के साथ भक्त भी ढोल बजाते चल रहे थे। पूरा शहर भक्ति में डूबा हुआ दिखा। हर कोई भगवान जगरनाथ के रथ यात्रा में शामिल हुआ। शहर भ्रमण के बाद रथ यात्रा वापस शहर के छोटकी दुर्गा मंडप पहुंचा, जिसे भक्तों द्वारा मौसी बाड़ी का स्वरूप दिया गया था। शहर भ्रमण के बाद तीनों के विग्रह को इसी मौसी बाड़ी में रखा गया। इधर, शहर के बरगंडा के श्रीश्री शारदेश्वरी आश्रम में हर साल की भंति रथयात्रा का आयोजन हुआ। आश्रम की माता के सानिध्य में भक्तों ने मंदिर परिसर में रथ खींचा और भगवान जग्गनाथ के नवयौवन के दर्शन किये.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments