24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआश्रितों को अनुकंपा के आधार पर दिए जाने वाले नौकरी , उपायुक्त...

आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर दिए जाने वाले नौकरी , उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र ।

सरकारी सेवकों के मृत्युपरांत उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी,उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र

गुमला – अनुकंपा के आधार पर नौकरी से सम्बंधित पूर्व में हुए जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में , स्व० लालमोहन भगत, घाघरा प्रखण्ड के निवासी के आश्रित पुत्र सुबोध कुमार भगत को अनुकम्पा के आधार पर उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गई है।

वहीं घाघरा प्रखंड के स्व. सुमराय मनोहर के आश्रित पुत्र निशांत थॉमस टोप्पो को उनके शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पर नियुक्ति हेतु स्वीकृति प्रदान की गई।

जिसके तहत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यालय कक्ष में दोनो ही आश्रितों को अपने हाथों से नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। एवं उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उक्त आश्रितों को नियुक्ति के अलावा उन्हे सरकार के द्वारा निर्धारित वेतन भत्ता के अतिरिक्त समय-समय पर स्वीकृत जीवन यापन भत्ता एवं अन्य भत्ते भी देय होंगे ।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading