32.9 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihलंदन वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में झारखंड रत्न केडिया बंधु की जुगलबदी 28...

लंदन वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में झारखंड रत्न केडिया बंधु की जुगलबदी 28 को, विश्वस्तरीय प्रोग्राम में दुनिया के दिग्गज कलाकार आमंत्रित

गिरिडीह : हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की उम्दा विशेषताओं को विश्व पटल पर प्रतिष्ठापित करने वाले भारतीय कलाकारों की परम्परा को आगे बढ़ा रहे अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त झारखंड के केडिया बंधु लंदन में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिबल “24” की स्टेज प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किये गये हैं। बताया गया कि आगामी 28 जुलाई को होनेवाले विश्व-स्तरीय म्यूजिक फेस्टिवल वोमेड में भारत के तीन शीर्ष कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें मोर मुकट- मनोज केडिया बंधु एवं मुम्बई की तबलावादक अनुराधा पाल शामिल हैं। मैहर घराने के केडिया बंधु सरोद -सितार की युगलबंदी के लिए प्रसिद्ध है। झारखंड रत्न समेत देश विदेश में कई अवार्डों से सम्मानित केडिया बंधु प्रख्यात सरोद – सितार वादक रहे भारत रत्न और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित रविशंकर एवं उस्ताद अली अकबर खां साहब की तर्ज पर ही मौजूदा दौर में सरोद-सितार की युगलबंदी कर भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्व के देशों में ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जाने जाते हैं। आगामी 28  जुलाई को प्रस्तावित लंदन स्टेज प्रस्तुति को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद डा. सरफराज अहमद समेत प्रदेश के कई संगीत साधकों ने हर्ष व्यक्त किया है। इसके अलावा लंदन के वेम्बली में भी 27 जुलाई को केडिया बंधु का एक और भव्य कार्यक्रम है।

केडिया बंधु 50 वर्षों से सितार-सरोद जुगलबंदी में विश्व में अव्वल हैं

गौरतलब है कि इसके पहले भी केडिया बंधु ने अमेरिका, जर्मनी, चीन, थाईलैंड, दुबई, सेंट्रल अमेरिका, ढाका सहित विश्व के कई अन्य देशों में सरोद-सितार की जुगलबंदी कर कर भारत का मान बढ़ाया है। मौजूदा समय में केडिया बंधु लगातार 50 वर्षों से सितार सरोद जुगलबंदी करने वाले विश्व के एक मात्र कलाकार हैं। भारत रत्न पंडित रविशंकर जी एवं उस्ताद अली अक़बर ख़ान की सितार सरोद जुगलबंदी के बाद वर्तमान की सबसे सफल जुगलबंदी प. मोरमुकुट (सितार) और पं मनोज (सरोद) केडिया बंधु की मानी जाती है। आकाशवाणी, दूरदर्शन के केडिया बंधु पूरे झारखंड से एक मात्र (सर्वोच्च श्रेणी) टॉप ग्रेड कलाकार हैं। देश-विदेश में उन्हें कई प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा जा चुका है ।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading