32.9 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla" पुस्तक पर विवाद: जशपुर में हिन्दू उरांव समुदाय की शिकायत, आपत्तिजनक...

” पुस्तक पर विवाद: जशपुर में हिन्दू उरांव समुदाय की शिकायत, आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग”

उरांव संस्कृति की किताब के विरोध में जशपुर थाना पहुंचें हिन्दू उरांव; शिव पार्वती पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सनातनी हिन्दू धर्मावलंबी।

उरांव संस्कृति की किताब से संबंधित वीडियो छत्तीसगढ़ और झारखंड क्षेत्रों में वायरल हो रहे हैं। जनजातीय सुरक्षा मंच जशपुर (छत्तीसगढ़) की प्रमुख करुणा भगत ने जशपुर थाना में पहुंचकर उक्त पुस्तक के लेखक और प्रकाशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और किताब को प्रतिबंधित करने की मांग की है।

गुमला, झारखंड और छत्तीसगढ़ बॉर्डर स्थित जशपुर नगर जिला मुख्यालय तथा झारखंड के क्षेत्रों में एक विवादित और आपत्तिजनक पुस्तक प्रकाशित की गई है, जिसे दोनों राज्यों में वितरित किया जा रहा है। यह पुस्तक जनजातीय सुरक्षा मंच की महिला प्रमुख करुणा भगत को भी दी गई, जिसमें उन्हें बताया गया कि इस पुस्तक में उरांव संस्कृति पर विशेष लेख लिखा गया है। जब करुणा भगत ने उत्सुकता के कारण पुस्तक का अध्ययन किया, तो उन्होंने पाया कि इसमें सनातनी हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं, विशेषकर देवों के देव महादेव (महादेव – पार्वती) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं।

पुस्तक में यह भी लिखा गया है कि महादेव जी ने देश-दुनिया में हो रहे अनैतिक कार्यों, जैसे बलात्कार आदि, का प्रशिक्षण दिया है। उरांव जाति की उत्पत्ति के संबंध में भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

इससे छत्तीसगढ़ और झारखंड के लोगों में गहरा आक्रोश है। करुणा भगत ने जशपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और किताब के लेखक तथा प्रकाशक की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने उक्त पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।

News – गनपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading