22.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaराष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग आदिवासियों की सुरक्षा एवं उनके हक अधिकार को...

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग आदिवासियों की सुरक्षा एवं उनके हक अधिकार को दिलाने का काम करती हैं।

गुमला :- राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य डॉक्टर आशा लकड़ा के झारखंड प्रवास के दौरान सोमवार को गुमला जिला के घाघरा प्रखंड कार्यालय पहुंच पदाधिकारीयों से बैठक कर अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए की जा रही कार्यों की जानकारी ली ।इस दौरान घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार से सभी योजनाओं का विभागवार चर्चा की। डॉ. आशा लकड़ा ने कही कि अनुसूचित जनजाति आदिवासियों की सुरक्षा एवं उनके हक अधिकार को दिलाने का कार्य करती है।

इसी निमित आज घाघरा में आदिवासियों को मिलने वाले लाभ उन तक पहुंच रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी ली। साथ ही डॉ. लकड़ा ने मनरेगा से चल रहे सभी योजनाओं का विस्तृत जानकारी मांगा। जिसमें जॉब कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप, गाय सेड, बकरी सेड व आम बागवानी के लाभुक की जानकारी मांगी। जहां मौजूद बीपीओ बेबी कुमारी ने चल रहे सभी योजनाओं की जानकारी दी।

वही मौजूद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र उरांव से कल्याण विभाग द्वारा चल रहे योजनाओं की जानकारी भी ली । इस दौरान लाभकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत करने को कहा। साथ ही कल्याण पदाधिकारी को सरना मसना, धुमकुड़िया जैसे योजना को धरातल पर उतारने के लिए आदेश दिया। इस मौके पर अंचलाधिकारी आशीष मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक अरुणजय सिंह, आशीष सोनी, अमित ठाकुर, आकाश साहू, अमित सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायत से बचें

पूरे झारखंड में मनरेगा में चल रहे भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए डॉ. आशा लकड़ा ने बीडीओ दिनेश कुमार और बीपीओ बेबी कुमारी से कहा की मनरेगा में भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायत नहीं मिले इसपर विशेष ध्यान रखा जाए। मनरेगा, मजदूरों के लिए रोजगार मुहैया करने वाली योजना है। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत कई लाभकारी योजना चलाई जाती हैं। बावजूद भ्रष्टाचार चरम पर सुनाई पड़ता है।

भाजपा कार्यकर्ता के मातृशोक पर मिलने पहुंची डॉक्टर आशा लकड़ा

घाघरा प्रखंड के पुटो ग्राम में भारतीय जनता पार्टी घाघरा मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता मंजू लाल नाथ शाहदेव के माता जी का देहांत के बाद कार्यकर्ता के पैतृक गांव उनके परिजनों से मिलने डॉ. आशा लकड़ा सोमवार को पहुंची। इस दौरान उनके पैतृक आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों को हर संभव मदद करने की बात कही। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments