25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघाघरा थाना में व्यक्ति ने अपनी लापता पत्नी को खोजने की लगाई...

घाघरा थाना में व्यक्ति ने अपनी लापता पत्नी को खोजने की लगाई गुहार

गुमला – गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चेचेपाठ निवासी राजकुमार मुंडा ने अपनी लापता पत्नी सुखमणि देवी को खोजने के लिए घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

राजकुमार मुंडा ने अपने आवेदन में बताया कि उनकी पत्नी सुखमणि देवी 1 सितंबर को घर से निकली थीं और तब से वह लापता हैं। राजकुमार ने पहले अपने सभी सगे संबंधियों और आस-पड़ोस के लोगों से संपर्क कर उनकी पत्नी का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने कई स्थानों पर दूरभाष के माध्यम से भी संपर्क किया, लेकिन सुखमणि देवी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

आखिरकार, अपनी सभी कोशिशों में असफल होने के बाद, राजकुमार मुंडा ने 3 सितंबर को घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दी और पुलिस से उन्हें ढूंढने की अपील की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments