कमलनयन
(वरिष्ठ पत्रकार)
गिरिडीह : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में बुधवार को राज्य की 38 सीटों में शामिल गिरिडीह जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मामूली घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न हो गया। हालांकि गिरिडीह सदर के हनीहॉली बूथ में जेएमएम और बीजेपी के कुछ समर्थकों के बीच हल्की झड़प की खबर है. झारखंड में दो बड़े नक्सली हत्याकांड के गवाह रहे चिलखारी एवं भेलवाघाटी समेत नक्सल प्रभावित पीरटाड़ में भी भारी मतदान हुआ। जिला निर्वाची पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के मुताबिक शाम 5 बजे तक 65.89 प्रतिशत मतदान हुआ है.

बताया गया कि जिले के सभी 2393 बूथों पर राज्य के भविष्य की दिशा तय करने को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह का माहौल था। सुबह में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ. वोटिंग शुरू होने के साथ ही मतदान केन्द्रों पर वोटरों की लम्बी कतारें लगनी शुरू हो गई थी।
गिरिडीह डीसी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
सुबह से शाम तक चले मतदान को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते देखे गये। वोटिंग शुरू होने के साथ ही झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने गांव तिसरी के कोदाईबाक गांव के मध्य विद्यालय के बूथ न. 114 में, गिरिडीह विस में भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय के बूथ न. 60 में, झामुमो के केन्दीय सचिव व गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने हरसिंहरायडीह बूथ में, जेएलकेएम प्रमुख डुमरी प्रत्याशी जयराम महतो ने तोपचांची में, बगोदर विस में इंडिया गठबंधन के माले प्रत्याशी विधायक विनोद कुमार सिंह ने खंबरा में, हेमंत सोरेन सरकार की मंत्री जेएमएम डुमरी प्रत्याशी बेबी देवी ने अलारगो बूथ न. 347 में और डुमरी की एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी ने तुईहो के मतदान केन्द्र सं 73 में मतदान किया।

सुबह से लेकर दिनभर खुशनुमा मौसम के कारण मतदान का क्रम निरंतर चलता रहा। लोगों में मतदान के प्रति उत्साह का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है कि कई बूथों पर नब्बे बंसत से ऊपर के महिला-पुरुषों ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई. मतदान को लेकर क्षेत्र के लगभग नगर बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. अधिकतर दुकानें नहीं खुली। लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई.
गिरिडीह के 6 विधानसभा क्षेत्रों में
कहां कितने प्रतिशत मत पड़े
गिरिडीह के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से गांडेय में सबसे अधिक 72.83 और डुमरी में 70.07 प्रतिशत वोटिंग हुई है. इसके अलावा गिरिडीह में 67.12, जमुआ में 60.06, बगोदर में 64.99 और धनवार में 60.87 प्रतिशत मत पड़े हैं.

पूरे प्रदेश में कमल और केले की हवा : बाबूलाल मरांडी
झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को अपने गांव कोदाईबांक मध्य विधालय (तिसरी) के मतदान केन्द्र संख्या 114 में मतदान किया। मतदान के पश्चात भाजपा प्रदेश प्रमुख ने कहा कि पूरे प्रदेश में कमल और केले की हवा है।

उन्होंने राज्यवासियों से झारखंड के भविष्य के लिए घरों से निकलकर मतदान करने का अनुरोध किया। पत्रकारों से बातचीत में श्री मरांडी ने दावा किया कि राज्य में अगली सरकार एनडीए की बन रही है। कहा कि एनडीए की ओर से किये गये सभी चुनावी वायदे सरकार बनते ही पूरे होंगे। इसमें कोई संशय नहीं है।
सीएम के सवाल पर श्री मरांडी ने कहा कि बहुमत मिलने के बाद विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जायेगा। इससे पहले श्री मरांडी अपनी मां से आशीर्वाद लेकर वोट देने घर से निकले।

झारखंड में हेमंत सरकार रिपीट होगी : कल्पना सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा की शीर्ष नेत्री गाण्डेय विस सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ रही विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बुधवार को गाण्डेय में मतदान केन्द्रों के दौरे के क्रम में कहा कि इस बार इंडिया ब्लॉक की सरकार बनी तो, पूरी मेहनत और लगन से गाण्डेय क्षेत्र का विकास होगा।

कहा कि उन्हें यकीन है कि दुबारा झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनेगी। मंईयां सम्मान योजना, बिजली बिल माफी योजना लोगों को पसंद आयी है। गाण्डेय में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त कल्पना ने कहा कि महज चार-पांच महीनों में उन्होंने क्षेत्र के लोगों को जो सुविधाएं दी हैं, जिनके वे हकदार हैं। जिससे वे कह सकती हैं कि दूसरी दफे उन्हें गाण्डेय की जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।
Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹399.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Elastane Stretch Medium Coverage Everyday Bra with Concealed Shaper Panel
₹579.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹198.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹498.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)DEEMOON Men's Premium Cotton Blend Printed Checkered Shirt | Full Sleeve Plaid Casual Button-Down Shirt | Soft & Comfortable Regular Fit | Office, Travel & Everyday Wear
₹499.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹546.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹560.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Floral Pattern Cotton Silk Saree with Unstitched Blouse Piece and Zari Lace Dobby Weave Type
₹545.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







