28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaदिव्यांग बच्चों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन

दिव्यांग बच्चों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन

गुमला : – गुमला आज दिनांक 4 दिसंबर 2024 को शिक्षा विभाग, गुमला द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों से चयनित दिव्यांग बच्चों को विज्ञान केंद्र गुमला, नवरत्न गढ़ का किला और अंजन धाम का भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान बच्चों को नवरत्न गढ़ किले के ऐतिहासिक महत्व और उसकी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया गया। विज्ञान केंद्र में बच्चों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल और तकनीकों का अवलोकन किया, जिसने उनके मन में जिज्ञासा और उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, कविता खलखो ने विज्ञान केंद्र में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को प्रत्येक गतिविधि को ध्यानपूर्वक समझने और सीखने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में सभी 12 प्रखंडों से कुल 66 दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। साथ ही, कार्यक्रम में रिसोर्स शिक्षक, फिजियोथैरेपिस्ट और प्रभाग प्रभारी डॉक्टर मीतू सिन्हा की भी सक्रिय सहभागिता रही।

दिव्यांग बच्चों के इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य उन्हें नई जानकारियों और अनुभवों से अवगत कराते हुए उनकी शिक्षा और विकास में योगदान देना था। जिला प्रशासन की यह पहल समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading