20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeUncategorizedदो दिवसीय राज्यस्तरीय कला महोत्सव 2024-25 का समापन, छह कला विधाओं में...

दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला महोत्सव 2024-25 का समापन, छह कला विधाओं में छात्र किये गए पुरस्कृत

✦ कला महोत्सव के विजेताओ को आगामी 3 जनवरी, 2025 में होने वाले राष्ट्रीय कला उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मिलेगा अवसर
✦ दो दिनों तक जेसीईआरटी में लगा कला का संगम, सांस्कृतिक विविधताओं से सरबरोर दिखा कैंपस
झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रांची में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला महोत्सव 2024-25 का आज समापन हो गया। दो दिनों तक रातू स्थित डायट कैंपस सांस्कृतिक विविधताओं के गौरव से सराबोर रहा। आज महोत्सव के अंतिम दिन कला महोत्सव के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। समापन सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सचिदानंद द्विवेंदु तिग्गा शामिल हुए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग और झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के उपनिदेशक श्री प्रदीप चौबे भी उपस्थित थे। कुल छह कला विधाओं में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नाट्य विधा में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। डी ए वी पब्लिक स्कूल हजारीबाग को दूसरा और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुरा बांदा, पूर्वी सिंहभूम को तृतीय स्थान प्राप्त किया है। पारंपरिक कहानी वाचन में डी  ए वी पब्लिक स्कूल हजारीबाग को प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुढ़मू, रांची को दूसरा स्थान, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दृश्य कला में बालिका आवासीय विद्यालय, राहे की प्रतिमा कुमारी को मूर्ति कला में पहला स्थान, डी ए वी पब्लिक स्कूल, चतरा के अनुज राज को चित्रकारी में दूसरा स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांडी ,गढ़वा की अंजली कुमारी को चित्रकारी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। संगीत गायन में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, गारू, लातेहार को पहला स्थान, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो को दूसरा स्थान और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मरकचो, कोडरमा को तीसरा स्थान मिला है। नृत्य में उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, दीघा, भुला, बोड़ाम  पूर्वी सिंहभूम को पहला स्थान, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम को दूसरा स्थान, रानी ज्योतिर्मय हाई स्कूल, पाकुड को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। संगीत वादन विद्या में कैराली स्कूल, रांची के अर्पण मुखर्जी को पहला स्थान, डी ए वी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग  के रुद्रमणि को दूसरा स्थान और एम जी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बोकारो के रोहित तिर्की को तीसरा स्थान मिला है।
दो दिवसीय कला उत्सव के निर्णायक के रूप में श्री मनपुरन नायक, श्री संदीप चैटर्जी, श्री जाहिद खान, संगीत वादन के लिए श्री बालेश्वर नायक एवं श्री जितेंद्र मिश्रा, दृश्य कला के लिए श्री रामानुज, श्री विनोद रंजन, नृत्य विद्या के लिए सुश्री मौमिता पाल, श्री अरुण महतो, कहानी वचन के लिए श्री मृणाल पाठक एवं नाटक विधा के लिए श्री राकेश नायक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन कार्यक्रम का संयोजन और संचालन श्री चंद्रदेव सिंह ने किया। दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला महोत्सव के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओ को आगामी 3 जनवरी, 2025 को नयी दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कला उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
News Desk

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading