गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने गुमला जिले का दौरा किया और जिले में संचालित शैक्षिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों की समीक्षा की। अपने दौरे के क्रम में उन्होंने जिला स्थित जिला स्तरीय विज्ञान केंद्र गुमला और महिलाओं व छात्राओं के लिए निर्मित सावित्री बाई फुले पुस्तकालय गुमला का भ्रमण किया।
विज्ञान केंद्र का अवलोकन
विज्ञान केंद्र में मंत्री ने विज्ञान और तकनीकी नवाचारों से जुड़ी प्रदर्शनी देखी। उन्होंने फिजिक्स, बायोलॉजी, जियोग्राफी, जियोलॉजी, और मैथमेटिक्स से संबंधित प्रदर्शनों का अवलोकन किया और रोबोट डेमो, 3D प्रिंटिंग, ड्रोन तकनीक, और प्लैनेटेरियम डोम के अनुभव का आनंद लिया। केंद्र में उपलब्ध तकनीकी खेलों का उन्होंने स्वयं अभ्यास किया और कहा, “ऐसे स्थान बच्चों के लिए प्रेरणादायक होते हैं।”
इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रस्तुतियाँ दीं।गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने ड्रोन और रोबोट्स का प्रदर्शन किया। DAV स्कूल के विद्यार्थियों ने जैविक विज्ञान और कम पानी में खेती की तकनीकों पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। संत पैट्रिक स्कूल के छात्रों ने सेंसर-युक्त लाठी का प्रदर्शन किया, जो बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए उपयोगी है।
इसी तरह सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों और तैलंग खड़िया पुस्तकालय के बच्चों ने सौर ऊर्जा एवं अन्य विषयों से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इस दौरान मंत्री ने कुछ बच्चों का संपर्क नंबर भी लिया, उन्होंने बच्चों के प्रोजेक्ट्स की सराहना की एवं बच्चों के आइडिया को प्रैक्टिकल रूप देने हेतु उन्होंने बच्चों से बाद में संपर्क करने की भी बात कही।
डुमरी प्रखंड की स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने “प्रोजेक्ट किशोरी” के तहत तैयार सेनेटरी नैपकिन की प्रदर्शनी लगाई। मंत्री ने इन महिलाओं से संवाद किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “यह देखकर प्रसन्नता होती है कि गुमला जिला में न केवल बच्चों में वैज्ञानिक रुचि का विकास हो रहा है, बल्कि ग्रामीण महिलाएं भी सशक्त हो रही हैं। जिला प्रशासन का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है।”
सावित्री बाई फुले पुस्तकालय का दौरा
इसके उपरांत मंत्री शांतनु ठाकुर ने महिलाओं और छात्राओं के लिए विशेष रूप से बनाए गए हाई-टेक सावित्री बाई फुले पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और इसे महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया।
पुस्तकालय में मंत्री ने छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और मंत्री से जीवन में आने वाली चुनौतियों, जैसे डिप्रेशन, ध्यान केंद्रित रखने, और भ्रम से बचने के उपाय पूछे।
मंत्री ठाकुर ने सरल और प्रेरणादायक शब्दों में कहा, “जब भी आप गुस्से, लो फीलिंग, या डिप्रेशन में हों, तो ध्यान का अभ्यास करें। यह नकारात्मकता को दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका है। निरंतर अभ्यास, मेहनत, और अपने कार्य के प्रति समर्पण से सफलता अवश्य मिलेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि अपने रुचि और क्षमताओं को पहचानकर उसी दिशा में कार्य करें और दूसरों की बातों से विचलित न हों।
मंत्री महोदय ने की सराहना
मंत्री महोदय ने जिला प्रशासन और गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की सराहना करते हुए कहा कि गुमला में बच्चों और महिलाओं के लिए किए गए इन प्रयासों को अन्य जिलों में भी अपनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बच्चों और महिलाओं के इन नवाचारों और आत्मनिर्भरता को आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप बताया।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
PARTHVI Women's Pure Cotton Printed Straight Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta- Ethnic Wear, Green
₹749.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lux Cozi Men's White Round Neck Sleeveless Cotton Vest (Pack of 3)
₹349.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹399.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹249.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹495.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹560.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SATPURUSH Printed Chinon Silk Saree with Zari Woven Mirror Work and Unstitched Blouse Piece for Women Traditional Party Ethnic Wear Saree
₹2,049.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







