गुमला : – गुमला जिले में मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज बसिया एवं पालकोट प्रखंडों में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत निर्मित ग्रो आउट तालाब और लघु फिश फीड मिल (02 टन प्रतिदिन क्षमता वाले) का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्राम टोटो, प्रखंड गुमला में महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में क्रियान्वित लघु फिश फीड मिल और ग्रो आउट तालाब निर्माण योजना का अवलोकन किया। इस अवसर पर लाभार्थियों द्वारा योजना की प्रगति और इसके अंतर्गत प्राप्त लाभों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
बसिया प्रखंड के कुम्हारी ग्राम में वर्ष 2022-23 के दौरान निर्मित लघु फिश फीड मिल, जिसे ज्योति लकड़ा द्वारा संचालित किया जा रहा है, का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2023-24 में बसिया प्रखंड की सरना महिला मंडल समूह की दुलारी और पालकोट प्रखंड के खिजूर महिला मंडल समूह की सुशेना लकड़ा द्वारा संचालित लघु फिश फीड मिल का भी अवलोकन किया गया।
योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। लघु फिश फीड मिल योजना की कुल प्राक्कलित राशि ₹30 लाख है, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और महिला वर्ग के लाभार्थियों को 60 प्रतिशत (₹18 लाख) अनुदान और अन्य वर्गों के लिए 40 प्रतिशत (₹12 लाख) अनुदान प्रदान किया गया। इसी प्रकार, ग्रो आउट तालाब योजना की कुल प्राक्कलित राशि ₹7 लाख है, जिसमें उक्त वर्गों को 60 प्रतिशत (₹4.20 लाख) अनुदान और अन्य वर्गों को 40 प्रतिशत (₹2.80 लाख) अनुदान दिया गया।
निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों द्वारा बताया गया कि इन तालाबों में मत्स्य पालन के साथ-साथ बत्तख पालन भी किया जा रहा है, जिससे अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभाव और क्रियान्वयन की प्रशंसा करते हुए संबंधित विभागों को निरंतर निगरानी और समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता, बसिया एवं पालकोट प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम (जेएसएलपीएस), एवं महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहीं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Vichitra Silk Saree with Embroidered Border| Latest Sarees Bollywood Sari | New Sarees | Saree Blouse| Designer Saree (AZ-YS-OG-LADYQUEEN-Parent)
₹1,099.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







